कानपुर, दिसम्बर 17 -- पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के नोनापुर गांव के पास बुधवार शाम को मिट्टी लेकर जा रही टैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार देवराहट थाना क्षेत्र के सुजौर गांव के एक युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने मुगलरोड जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे भोगनीपुर एसडीएम व सीओ ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया,लेकिन ग्रामीण देर रात तक मुआवजे की मांग की जिद पर अड़े रहे। युवक के पिता की मंगलवार को मौत हुई थी। दूसरे दिन बेटे की मौत से कोहराम मच गया। देवराहट थाना क्षेत्र के सुजौर गांव का रहने वाला 28 वर्षीय सचिन फतेहपुर में प्राइवेट नौकरी करता था। बुधवार शाम को बाइक से पुखरायां आ रहा था। रास्ते में नोनापुर गंव के पास मिट्टी लेकर जा रही टैक्टर ट्राली की टक्कर से वह उछलकर सड़क पर जा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.