बुलंदशहर, मार्च 23 -- सड़क हादसे में पिता की मौत के बाद खबर सुन नाबालिग पुत्री की भी तबीयत खराब होने से मौत हो गई। परिवार में पिता-पुत्री की मौत से कोहराम मचा है। गांव में शोक का माहौल है। रामघाट निवासी लक्ष्मी नारायण रावल (55 वर्ष), मथुरिया इंटर कॉलेज डिबाई में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में कार्यरत थे। रोज की तरह रविवार देर रात वह रामघाट से डिबाई रात्रि में ड्यूटी पर जा रहे थे। बताया जाता है कि रात को करीब 10 बजे नरौरा से बेलोंन के बीच नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा के करीब उनकी बाइक की एक सांड से टक्कर हो गई। गंभीर रूप से घायल लक्ष्मी नारायण को लोगों ने एनएपीपी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान रात में ही दम तोड़ दिया।सूचना पर नरौरा पुलिस चिकित्सालय पहुंची और लक्ष्मी नारायण रावल के शव को पोस्टमार्टम भेजने से पहले परिजनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.