हाथरस, अप्रैल 1 -- सासनी। क्षेत्र के गांव ऊसवा में रविवार की रात एक ग्रामीण की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बेेटे ने आशंका जताई है। मृतक की पहचान 55 वर्षीय शराफत अली पुत्र इस्लाम खान के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार रविवार की रात उनकी मौत संदिग्ध हालात में हुई। इससे गांव में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक के बेटे नाजिम ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि उसके पिता को उनके ताऊ का लड़का काफी लंबे समय से अपने साथ रख रहा था। नाजिम ने इस मामले में साजिश और हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने मौत के कारणों की जानकारी के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सासनी कोतवाली प्रभारी अवधेश कुमार का कहना हैं कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.