झांसी, अप्रैल 3 -- गुरसरांय थाना क्षेत्र में गुजरे दिनों खेत पर गांव भस्नेह में एक ग्रामीण का शव मिला था। वहीं मृतक के बेटे पर पीटकर पिता की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव भस्नेह निवासी रघुवीर रायकवार खेती-किसानी करते थे। उनके बेटे अनिल रायकवार ने आरोप लगाया कि बीती 1 अप्रैल को पिता घर पर थे। तभी गांव के तुलसीराम, मुनालाल रायकवार और रामेश्वर उनके घर आए और रघुवीर को ले गए। इसके बाद वह घर नहीं लौटे। जिससे परिजनों को चिंता हुई। कुछ देर बाद उन्हें खबर मिली तो वह खेत पर मृत अवस्था में पड़े हैं। परिजनों ने जाकर देखा तो दंग रह गए। मृतक बेटे अनिल ने पिता की पीटकर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस घटना के बाद पुलिस ने भी मौका-मुआयना किया। मामले में पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डॉ. अरविंद कुमार के अनुसार तहरीर के...