पिता की पिस्टल के साथ युवक पकड़ा
फरीदाबाद, सितम्बर 21 -- पलवल, अजित कुमार। होडल थाना पुलिस ने करमन बॉर्डर पर नाकाबंदी के दौरान एक युवक को पिस्टल व छह कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पिस्टल, कारतूस, बैग और स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद की है।थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस टीम 20 सितंबर को करमन बॉर्डर पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान यूपी की ओर से आई काली स्कॉर्पियो को रोककर तलाशी ली गई। गाड़ी में सवार छतरपाल निवासी भांडाकलां, गुरुग्राम के बैग से पिस्टल व छह कारतूस बरामद हुए। आरोपी हथियार का लाइसेंस पेश नहीं कर सका। पूछताछ में उसने बताया कि पिस्टल उसके पिता के नाम पर है और वह इसे बिना बताए बरसाना लेकर जा रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.