पिता की दरिंदगी की शिकार युवती के न्यायालय में दर्ज कराए जाएंगे बयान
बुलंदशहर, मई 12 -- महिला थाने में युवती द्वारा अपने ही सगे पिता और ग्राम प्रधान पति के खिलाफ दर्ज कराए गए दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपियों की घेराबंदी तेज कर दी है। सोमवार को मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही दोनों आरोपी फरार हैं। पुलिस द्वारा पीड़िता के न्यायालय में बयान दर्ज कराए जाएंगे। पूरे मामले में पीड़िता के बयान और डिजिटल साक्ष्य अहम कड़ी साबित होंगे। गौरतलब है कि सोमवार को नगर क्षेत्र के एक गांव की पीड़िता युवती ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया था कि उसके पिता द्वारा चार-पांच साल से उसके साथ दुष्कर्म किया जा रहा है। जब उसने ग्राम प्रधान पति को पिता की करतूत के बारे में बताया तो आरोपी ग्राम प्रधान ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने किसी तरह पिता की बदतमीजी का वीडियो बना लिया और उसे भी एसएसपी को सौंपा। एसएसपी द्वारा तत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.