पीलीभीत, अप्रैल 9 -- जहानाबाद। संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलसी महिला के मामले में पिता की तहरीर पर जहानाबाद पुलिस ने देवर और देवरानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। झुलसी विवाहिता का बरेली के एक निजर अस्पताल में उपचार चल रहा है। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम चिड़ियादाह निवासी इदरीश अंसारी ने थाना जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसने अपनी पुत्री सीमा अंसारी की शादी करीब 10 साल पहले थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम विसेन निवासी आसिफ के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल पक्ष के देवर और देवरानी उससे रंजिश रखते हैं। बुधवार सुबह सीमा का पति आसिफ ट्रैक्टर लेकर खेत पर काम करने गया था। घर में सीमा अकेली थी। इस दौरान देवर अफरोज उर्फ आजम और देवरानी दरकश ने सीमा के ऊपर डीजल डालकर आग लगा दी। महिला का गंभीर हालत में बरेली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.