पिता की तलाश में भटक रहा बिहार का युवक
बलिया, मई 19 -- बलिया। मजदूरी करने आये पिता के गायब होने के बाद बेटा तलाश में भटक रहा है। हालांकि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के यहां कई बार गुहार लगाने के बाद भी उसे न्याय मिलने की उम्मीद नहीं है। गया (बिहार) जनपद के चंदौती थाना क्षेत्र के ज्ञानी बिगहा निवासी राजशेखर का कहना है कि मेरे पिता 47 वर्षीय राजेश चौधरी उर्फ रामचीनी बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के राजपुर के एक व्यक्ति के बुलाने पर ताड़ी उतारने के लिए 14 अप्रैल को पहुंचे। दो दिन बाद 16 अप्रैल को वह संदिग्ध हाल में लापता हो गये। उनका बैग, कपड़ा और मोबाइल राजपुर गांव में ही बुलाने वाले व्यक्ति के दरवाजे पर पड़ा रहा। यह भी पढ़ें- बेगमपुर से किशोर लापता इसकी जानकारी होने पर पहुंचे राजशेखर ने बांसडीह कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर खोजबीन की मांग किया। हालांकि बांसडीह पुलिस ने रपट दर्ज नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.