मेरठ, दिसम्बर 31 -- मवाना। हस्तिनापुर थाना क्षेत्र की पोस्टवार कॉलोनी निवासी एक युवक द्वारा लूट की झूठी वारदात रचने का मामला सामने आया है। जांच में खुलासा हुआ कि युवक ने अपने पिता की डांट से बचने के लिए बदमाशों द्वारा लूट की झूठी कहानी तैयार की थी। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। हस्तिनापुर निवासी सत्यम ने सोमवार को मवाना थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया था कि कार सवार बदमाशों ने उसके साथ मवाना में मारपीट कर 9500 रुपये लूट लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। जांच के दौरान मंगलवार को जब पुलिस ने सत्यम से सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गया और उसने पूरी सच्चाई बयां कर दी। सत्यम ने बताया कि उसके रुपये दिल्ली में ही चोरी हो गए थे। मवाना पहुंचने के बाद ...