बागपत, मार्च 31 -- बड़ौत। नगर की शताब्दी नगर कॉलोनी से एक छात्र पिता की डांट से नाराज होकर घर छोड़कर चला गया। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। बाद में पिता ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है। नगर शताब्दी नगर कालोनी के रहने वाला शौर्य राठी केन्द्रीय विद्यालय में कक्षा 11 का छात्र है। कक्षा 11 के परीक्षा परिणाम में वह फेल हो गया। इसी बात को लेकर उसके पिता विकास राठी ने उसे डांट दिया। डांट से आहत होकर छात्र घर से बिना बताए कहीं चला गया। जब काफी देर तक वह घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने आसपास के इलाकों में उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई। थक-हारकर छात्र के पिता ने कोतवाली पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इंस्पेक्टर दीक्षित कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.