गाजीपुर, मार्च 25 -- कठवामोड़, हिन्दुस्तान संवाद। नोनहरा थाना क्षेत्र के हरदिया गांव में बुधवार की सुबह एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। पिता से हुए मामूली विवाद के बाद 19 वर्षीय युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार हरदिया गांव निवासी सरवन राम का पुत्र 19 वर्षीय साहिल सुबह पिता से किसी बात को लेकर उलझ गया था। विवाद के बाद वह गुस्से में घर से निकल गया और कठवामोड़ मल्लाह टोली के पास रेलवे लाइन के किनारे काफी देर तक टहलता रहा। सुबह करीब 9.30 बजे जब बलिया से वाराणसी की ओर जाने वाली ट्रेन वहां से गुजरी, तो साहिल ने अचानक उसके सामने छलांग लगा दी। युवक के दोनों पैर और सिर धड़ से अलग हो गए और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने तुरंत कठवामोड़ पुलिस...