कन्नौज, मई 23 -- छिबरामऊ। सौरिख थाना क्षेत्र के मोहल्ला इस्लामनगर नगरिया तालपार निवासी शाकिर अली पुत्र अहमद अली ने अपने नाबालिग बेटे के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 22 मई की दोपहर करीब 2 बजे घर में भाइयों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी बात पर उसने 13 वर्षीय बेटे जीशान अली को फोन पर डांट दिया, जिससे नाराज होकर वह घर से चला गया। देर शाम तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया तो फोन बंद मिला। इसके बाद पिता ने थाना सौरिख पहुंचकर पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...