बिजनौर, मार्च 17 -- बिजनौर। मंडावर क्षेत्र के गांव चाहाड़वाला में सोमवार शाम एक 18 वर्षीय युवती ने पिता की डांट से क्षुब्ध होकर घर में फांसी लगाकर जान दे दी। अचानक हुई इस घटना से पूरा गांव सन्न है और परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों के अनुसार 18 वर्षीय युवती सोमवार शाम घर पर थी। किसी बात को लेकर पिता ने उसे डांट दिया जिससे वह आहत हो गई। उसने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। काफी देर तक उसके कमरे से बाहर न आने पर परिजनों ने दरवाजा खोला तो वह फंदे पर लटकी मिली। परिजनों ने तत्काल उसे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि युवती 12वीं की छात्रा थी और चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। घटना के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। मंडावर थानाध्यक्ष सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.