बरेली, मार्च 12 -- फरीदपुर, संवाददाता। पिता की डांट से क्षुब्ध फरीदपुर के सिमरा बोरीपुर गांव के सुमित कुमार सिंह (28) ने तमंचे से खुद को गोली मार ली। सीने में गोली लगने के बाद परिवार के लोगों ने घायल युवक को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने युवक का शव पोस्टमार्टम को भेजा है। पुलिस ने युवक के घर से तमंचा बरामद कर लिया और फॉरेंसिंक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। युवक के प्रेम प्रसंग की चर्चा भी सामने आई है। 

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...