पिता की छोटी सी दुकान, मां स्कूल में शिक्षिका; बेटी ने पहले प्रयास में UPPCS में हासिल की दूसरी रैंक
नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- कामयाबी की राह में न तो आर्थिक तंगी आड़े आई और न ही संसाधनों की कमी। पिता की छोटी सी किराना दुकान और मां की मेहनत से मिले संस्कारों के दम पर रायबरेली की अनन्या त्रिवेदी ने ऐसा मुकाम हासिल किया है, जिस पर पूरा परिवार गर्व कर रहा है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की पीसीएस-2024 परीक्षा में अनन्या ने पूरे प्रदेश में दूसरी रैंक हासिल की है। खास बात यह है कि उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में यह बड़ी कामयाबी हासिल की। इस सफलता के साथ उनके लिए डिप्टी कलेक्टर यानी एसडीएम बनने का रास्ता खुल गया है।पिता चलाते हैं किराना दुकान रायबरेली के आनंद नगर की रहने वाली अनन्या त्रिवेदी की कामयाबी के पीछे उनके माता-पिता का लंबा संघर्ष और त्याग छिपा है। उनके पिता सुशील कुमार त्रिवेदी एक छोटी सी किराना दुकान चलाते हैं, जबकि मां रेखा र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.