पिता की किडनी से मिली शिवदीप को नई जिंदगी
इटावा औरैया, जून 20 -- इटावा। बेटे के लिए किडनी दान करने वाले एक किसान पिता की कहानी किसी संघर्ष से कम नहीं है। तहसील चकरनगर की ग्राम पंचायत बहादुरपुर घार, गांव कंकालीपुरा के किसान राजपाल सिंह चौहान ने 28 वर्षीय बेटे शिवदीप सिंह चौहान को अपनी किडनी देकर नई जिंदगी दी। लेकिन ट्रांसप्लांट के 5 साल बाद भी बेटे का इलाज जारी है और परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। यह भी पढ़ें- बेटे ने दिया जीवनदान, बची पुलिस अधिकारी पिता की जिंदगीबेटे का इलाज जारी शिवदीप के परिजनों के अनुसार 18 दिसंबर 2020 को जांच में पता चला कि उनकी दोनों किडनी खराब हो चुकी हैं। डॉक्टरों ने तुरंत किडनी ट्रांसप्लांट की सलाह दी। किसान पिता राजपाल सिंह ने बिना देर किए 18 मार्च 2021 को बेटे को अपनी एक किडनी दान कर दी। परिवार का कहना है कि ऑपरेशन पर अकेले 15 लाख रुपये खर्च हुए। दवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.