पिता की आत्महत्या के बाद पुलिस ने परिजनों को सौंपी अपहृत बेटी, खुद थाने पहुंची थी लड़की
मुख्य संवाददाता, अप्रैल 18 -- यूपी के आगरा में नगला छदामी (एत्मादुद्दौला) में गुरुवार रात एक मजदूर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। 31 मार्च को उसकी बेटी लापता हो गई थी। अपहरण का मुकदमा भी दर्ज कराया गया। आठ अप्रैल को बेटी नाटकीय अंदाज में लौट आई। मजदूर इस बात से क्षुब्ध था कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पिता की आत्महत्या के बाद शुक्रवार को पुलिस ने आनन-फानन में बेटी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पूरे घटनाक्रम के बाद अब लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है। 31 मार्च को बेटी घर से सैंया जाने के लिए निकली थी, जहां उसकी बड़ी बहन रहती है। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। परिजनों ने उसे नाबालिग बताते हुए पड़ोसी सोमिल कुशवाह के खिलाफ अपहरण का मुकदमा लिखाया। आठ अप्रैल को बेटी खुद ही थाने पहुंच गई। इंस्पेक्टर एत्मादुद्दौला देवेंद्र सिंह दुबे ने बताया कि लड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.