जौनपुर, मार्च 25 -- खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद । नगर के गोलाबाजार रामलीला मैदान में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा के छठे दिन मंगलवार की रात श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। कथा वाचक स्वामी सुधीरनंद महाराज ने राम वन गमन की कथा का मार्मिक प्रसंग सुनाया तो श्रोताओं के नेत्र सजल हो गए। कथा वाचक ने कहा कि पुत्र का धर्म है पिता की आज्ञा का पालन करना है। भगवान राम अपने पिता के वचन को पूर्ण करने के लिए वन में चले गए। भारतीय संस्कृति में पिता की आज्ञा का पालन करना पुत्र का सर्वोच्च धर्म और पितृ-भक्ति माना गया है। उन्होंने कहा कि भगवान राम ने आदर्श प्रस्तुत करते हुए पिता के वचनों के लिए राजपाट त्यागकर वनवास स्वीकार किया। इससे पहले रूपेश गुप्ता, रवि बरनवाल, भृगुनाथ जायसवाल, सीताराम फलाहारी बाबा, चंद्रशेखर तिवारी, बब्लू सिंह, अमित तिवारी, रमेश सिंह ने क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.