पिता का हत्यारोपी गिरफ्तार
कौशाम्बी, जून 21 -- मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने सफाई कर्मचारी रामनरेश के हत्यारोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर एसपी ने 15 हजार का इनाम घोषित किया था। आरोपी ने 15 जून को जिला मुख्यालय के धाता रोड पर सरेआम पिता की गोली मारकर हत्या की थी। एएसपी अमिता सिंह ने रविवार को प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि 15 जून की सुबह करीब साढ़े दस बजे मंझनपुर कोतवाली के छत्तुरपुर निवासी रामनरेश की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। रामनरेश सफाई कर्मचारी था। रामनरेश की हत्या उसके बड़े बेटे राहुल ने की थी। घटना वाले दिन दोनों गांव से जिला मुख्यालय बाइक से आ रहे थे। धाता रोड पर एक निजी कालेज के समीप बाइक रुकवा कर राहुल ने ताबड़तोड़ तमंचे से दो गोली मारकर भाग निकला था। इलाज के दौरान सफाई कर्मचारी की मौत हुई थी। रामनरेश के भाई राकेश की तहरीर पर केस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.