पिता का सपना रह गया अधूरा,परिवार में मचा कोहराम
गोरखपुर, मई 9 -- बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। गगहा क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले तीन लोगों में एक ही परिवार के दो सदस्यों का शव शुक्रवार को गांव पहुंचते ही कोल्हुआ गांव में मातम पसर गया। परिजनों की चीख-पुकार और महिलाओं के करुण क्रंदन से माहौल बेहद गमगीन हो उठा।
मृतकों की पहचान मृतकों में 18 वर्षीय उन्नति तिवारी और 65 वर्षीय विजय नारायण तिवारी शामिल हैं। उन्नति, विजय नारायण तिवारी के भतीजे संजय तिवारी की पुत्री थी। पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही दोनों शव गांव पहुंचे, बड़ी संख्या में ग्रामीण और रिश्तेदार मृतकों के घर पर जुट गए। हर किसी की आंखें नम थीं। एक ही परिवार से दो अर्थियां उठने का दृश्य देखकर मौजूद लोगों की आंखें भर आईं। गांव में हर तरफ शोक का माहौल बना रहा। अंतिम यात्रा में ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और लोगो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.