कोडरमा, जुलाई 16 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। झुमरी तिलैया के युवा चिकित्सक डॉ. अंकित कश्यप ने एमडी (पीडियाट्रिक्स) में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रजत पदक हासिल किया है। अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश के द्वितीय दीक्षांत समारोह में उन्हें उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने यह सम्मान प्रदान किया। डॉ. अंकित कश्यप शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. संजीव कुमार झा के पुत्र तथा डॉ. राशेश्वर झा के पौत्र हैं। कोविड-19 महामारी के दौरान मरीजों की सेवा करते हुए डॉ. संजीव कुमार झा का निधन हो गया था। डॉ. अंकित ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पीवीएसएस डीएवी पब्लिक स्कूल, झुमरी तिलैया तथा जेवीएम, श्यामली (रांची) से प्राप्त की। यह भी पढ़ें- दीक्षांत समारोह में छात्रा को स्वर्ण मिला इसके बाद उन्होंने आईएमएस एंड सम ...