संवाददाता, मार्च 9 -- UP News: यूपी के महाराजगंज के नौतनवां में रविवार को एसएसबी की महिला कर्मचारी के पति ने जिस खौफनाक अंदाज में आत्मघाती कदम उठाते हुए अपने दो मासूमों सहित खुद को दुनिया से रुखसत कर दिया, वह दिल को झकझोर देने वाली है। नौतनवा सहित पूरे इलाके के लोग इस घटना के बाद स्तब्ध हैं। पत्नी पर शक ने इस परिवार को उजाड़ा और जन्मदाता ही ऐसा बेरहम बना कि अपने ही मासूम बच्चों की जान लेकर खुद फंदे से लटक गया। उसके सुसाइड नोट में बच्चों से लगाव को उसने कलम से उकेरा भी है। लिखा है कि वह अपने बच्चों को अपने से दूर नहीं कर सकता। साफ है कि पिता मोह बच्चों की जान पर भारी पड़ गया और एक झटके में तीन जिंदगियां खत्म हो गईं। गाजीपुर जिले के सैतपुर थाना मिर्जापुर निवासी अमरीश ठाकुर अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ पिछले एक वर्ष से नौतनवा के गांधीनगर म...