पिता का दोस्त बना दरिंदा! मंदसौर में नाबालिग की रेप के बाद कर दी हत्या
नई दिल्ली, नवम्बर 11 -- मध्य प्रदेश के मंदसौर में खौफनाक घटना सामने आई है। यहां के गरोठ क्षेत्र में 7 साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या का मामला सामने आया है। बच्ची रात तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने थाने में शिकायत की थी। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के ही बरगद के पेड़ के खोखले तने के पास बच्ची की लाश देखी तो पुलिस को सूचना दी। बच्ची के चेहरे पर खरोंच और शरीर के दूसरे हिस्सों पर चोट के निशान मिले हैं। बताया जा रहा है कि बच्ची के सिर पर भारी पत्थर से हमला कर उसे कुचला गया था।गांव वालों ने जाम कर दी सड़क बच्ची का शव मिलने के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने थाने के बाहर जमकर हंगामा किया। उन्होंने सड़क पर ट्रैक्टर के टायर रखकर दोपहर 2 बजे से चक्काजाम कर दिया। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों, जितेंद्र मेहर और दशरथ सिंह को गिरफ्तार किया है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.