पिता का दाह संस्कार कर घर लौटे बेटे तो मां की चली गई जान
देवरिया, जून 8 -- रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। पिता का दाह संस्कार कर घर पहुंचे बेटे तो मां की मौत हो गई। पति की मौत के बाद पत्नी की मौत से परिजन सदमे में है। पति और पत्नी गौतम चक मठिया के ग्राम प्रधान रह चुके हैं। पति की मौत के 30 घंटे बाद पत्नी की मौत का समाचार मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के गौतम चक मठिया गांव निवासी सूर्य देव शर्मा 75 वर्ष जनता इंटर कॉलेज रामपुर कारखाना से लिपिक पद से सेवानिवृत हुए थे। वह गांव के ग्राम प्रधान भी रह चुके थे। जबकि उनकी पत्नी मालती देवी भी गांव की प्रधान रह चुकी हैं। पिछले 3 महीने से वह लिवर, किडनी और फेफड़ों में संक्रमण की बीमारी से परेशान थे। उनका इलाज लखनऊ के एक निजी अस्पताल से चल रहा था। हाल फिलहाल वह घर पर थे। शनिवार की सुबह बीमारी के चलते घर पर ही उनकी मौत हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.