हमीरपुर, अप्रैल 2 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। बुधवार को क्षेत्र के ग्राम बांकी में ट्रैक्टर को बैक करते समय ट्रॉली की चपेट में आकर मरे युवक के प्रकरण में गुरुवार को नया मोड़ आ गया। मृतक के पिता ने चालक पर ट्रैक्टर चढ़ा कर मारने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर सौंपी है। उधर, पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव गांव आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शाम को युवक का गांव में अंतिम संस्कार किया गया। बुधवार को दोपहर करीब दो बजे बांकी गांव निवासी 21 वर्षीय गगन साहू ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सदर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई थी। मृतक के पिता राजकिशोर साहू ने गांव निवासी रामू सिंह के खिलाफ लापरवाही से ट्रैक्टर चलाते हुए चढ़ाकर मारने का आरोप लगा पुलिस को तहरीर सौंपी है। उधर, गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद युवक का श...