हापुड़, फरवरी 25 -- हरिद्वार से जल लाकर महाशिवरात्रि पर भगवान शिव का जलाभिषेक करना मुस्लिम व्यक्ति को भारी पड़ गया। उसको और परिवार के सदस्यों को समाज द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है। सोमवार को मस्जिद से नमाज पढ़कर घर लौट रहे पुत्र पर आरोपियों ने हमला कर घायल कर दिया। आरोप है कि थाना हाफिजपुर पुलिस से शिकायत करने के बाद उन्होंने पुत्र फरदीन और अनस के खिलाफ तहरीर देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की। थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव हरसिंहपुर निवासी मईनुद्दीन ने बताया कि उनके दो पुत्र और एक पुत्री दिव्यांग है। उनके स्वस्थ होने की भगवान से मन्नत मांगी और बच्चों के स्वस्थ होने पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने की इच्छा जताई थी। बच्चों के स्वस्थ होने पर उन्होंने ग्राम प्रधान और थाना पुलिस को जल लाने की सूचना दी थी। इसके बाद वह हरिद्वार के लिए रवाना हो...