नई दिल्ली, अगस्त 1 -- भारतीय एथलीट प्रवीण चित्रवेल और सेल्वा प्रभु थिरुमारन ने शनिवार को पुरुषों की ट्रिपल जंप स्पर्धा के फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रमश: रजत और कांस्य पदक जीते। इसी के साथ लगातार कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए ट्रिपल जंप में दो पोडियम फिनिश किये। प्रवीण चित्रवेल, जो 2022 राष्ट्रमंडल खेल में 3 सेमी. से कांस्य पदक से चूक गए थे, ने चार साल बाद रजत पदक जीतकर खुद को साबित किया। उन्होंने 16.58मी. की छलांग लगाई, जबकि जॉर्डन स्कॉट ने 16.72मी. छलांग के साथ स्वर्ण पदक जीता। दिलचस्प बात यह है कि चित्रवेल ने 2022 में 16.89मी. की छलांग लगाई थी। जिसे फाउल के कारण अमान्य करार दिया गया। सेल्वा प्रभु ने अपने पहले राष्ट्रमंडल खेल में 16.52मी. की छलांग के साथ कांस्य पदक जीता। यह भी पढ़ें- कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में प्रीति पवार और ज...