मैनपुरी, अप्रैल 2 -- कुरावली कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की 20 वर्षीय युवती कलक्ट्रेट स्थित एसपी कार्यालय पहुंची और अपने पिता पर उसकी जबरन शादी कराने का आरोप लगाया। कहा कि वह मोहल्ले के ही एक हिन्दू लड़के से शादी करना चाहती है। लेकिन पिता और परिवार के लोग उससे शादी करने पर उसके साथ मारपीट और गाली गलौज कर रहे हैं। पीड़िता का कहना है कि वह उसी लड़के से शादी करेगी। कुरावली पुलिस उसकी मदद नहीं कर रही। एसपी के नाम शिकायती पत्र देकर पीड़िता ने कहा कि उसके पिता उसकी मर्जी के खिलाफ उसकी शादी करना चाहते हैं। उसने इनकार किया तो उसे बुरी तरह पीटा गया और जान से मारने की कोशिश की गई, इससे वह बहुत डर गई है, उसकी जान का खतरा है। उसके पिता रिश्तेदारों के साथ मिलकर उसकी किसी भी समय हत्या करा सकते हैं। डर के चलते वह 31 मार्च को वह घर से अकेली निकल आयी है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.