पीलीभीत, फरवरी 26 -- जहानाबाद। थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम भौना निवासी देवचंद पुत्र प्यारेलाल ने थाना जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि 24 फरवरी को रात साढ़े आठ बजे उसका पुत्र सचिन कुमार उसके साथ गाली गलौज करने लगा। जब उसने गाली देने से मना किया तो उसके पुत्र सचिन कुमार ने गांव के ही शेर सिंह, वेद प्रकाश के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी। शोर शराबा होने पर उसके साढ़ू करण सिंह निवासी ग्राम चौखपुर थाना बहेड़ी जिला बरेली उसको बचाने आया तो आरोपियों ने उनकी भी पिटाई कर दी। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी है। मारपीट में दोनों लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर घायलों का मेडिकल कराकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.