नैनीताल, दिसम्बर 17 -- नैनीताल। संपत्ति विवाद को ध्यान में रखते हुए पिता और भाई की शिकायत पर डीएम ललित मोहन रयाल ने एक व्यक्ति का शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिया है। डीएम ने बताया कि विकास किरौला पुत्र जीएस किरौला, निवासी बलौट होटल भुजियाघाट के खिलाफ उपलब्ध अभिलेखों व तथ्यों के अवलोकन से यह तथ्य प्रकाश में आया है कि लाइसेंसी का अपने पिता एवं सगे भाई के साथ संपत्ति संबंधी विवाद कोर्ट में विचाराधीन है। पारिवारिक सदस्यों के बीच गहरा वैमनस्य है और भावनात्मक उत्तेजना की प्रबल संभावना बनी है। लाइसेंसी के पिता एवं सगे भाई ने भी अपने जीवन को लेकर भय व्यक्त किया है। आशंका व्यक्त की गई है कि शस्त्र का प्रयोग परिवार के ही सदस्यों के खिलाफ किया जा सकता है। ऐसे में विकास का शस्त्र लाइसेंस निरस्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.