रामपुर, मई 8 -- भोट। रामपुर-काठगोदाम नेशनल हाईवे पर बुधवार दोपहर भीषण हादसे में पिता व पुत्री की मौत के बाद गंभीर रूप से घायल दूसरी पुत्री ने भी गुरुवार दोपहर में उपचार के दौरान मुरादाबाद के निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। एक ही परिवार में तीन मौतों से जहां उनके परिवार में कोहराम मच गया है, वहीं पूरा गांव शोक की लहर में डूब गया है। थाना क्षेत्र के मुंडिया निकट मनकरा निवासी हनीफ (55) बुधवार दोपहर में अपनी पुत्रियों स्वालेहा (22) और सानिया (17) के साथ बिलासपुर से अपने घर की ओर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी स्कूटी हाईवे पर बने कट के समीप पहुंची, सामने की ओर से रही नोएडा डिपो की बस ने उन्हें टक्कर मार दी थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी बस के अगले हिस्से में फंस गई और तीनों सवार बस के नीचे दब गए थे। सूचना पर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने बस के नीचे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.