बुलंदशहर, मई 11 -- नगर क्षेत्र के एक गांव से रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक युवती ने अपने सगे पिता और गांव के प्रधान पति पर यौन शोषण और दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत की है। एसएसपी ने जांच कराकर उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है। सोमवार को ​एक गांव निवासी पीड़िता युवती ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया है कि उसके पिता पिछले 4-5 साल से उससे दुष्कर्म कर रहे हैं। विरोध करने पर उसे जान से मारने और घर से निकालने की धमकी दी जाती थी। युवती के अनुसार, जब वह नाबालिग थी, तब उसने अपने बड़े भाई और परिवार के अन्य सदस्यों को इस बारे में बताया था, लेकिन किसी ने उसकी बात पर यकीन नहीं किया।​प्रधान पति पर भी लगाया आरोप​पीड़िता का आरोप है कि जब उसने अपने साथ हो रहे जुल्म की शिकायत गांव के प्रधान पति से की, तो उसने...