पिता और तीन बच्चों की दुर्घटना में मौत के मामले में फरार चालक गिरफ्तार
हापुड़, जुलाई 16 -- बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर बछलौता फ्लाई ओवर पर सोमवार की दोपहर को हुए सड़क हादसे में पिता और उनके तीन बच्चों की मौत हो गई थी। इस मामले में फरार आरोपी ट्रक चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर ट्रक को कब्जे में ले लिया है। शाहजहांपुर जनपद के थाना खुदागंज के ग्राम हसनपुर निवासी रामभजन ने बाबूगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें बताया गया कि उसका भाई अशोक (45 वर्ष) अपनी पत्नी पत्नी रिंकी, बेटे अनुज (14 वर्ष), बेटी मीनाक्षी (8 वर्ष), राधिका (04) वर्ष के साथ बाइक पर सवार होकर अपने गांव से नोएडा जा रहा था। जैसे ही वह बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में ग्राम बछलौता फ्लाई ओवर के पास पहुंचा तो किसी अज्ञात वाहन द्वारा लापरवाही पूर्वक तेज गति से चलाते हुए अशोक की बाइक में पीछे से टक्कर मार दी । जिससे मोटर साइकिल अनियंत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.