उरई, मार्च 26 -- जालौन। अलग अलग मामलों में पिता और पत्नी के साथ विवाद के बाद मारपीट किए जाने की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सालाबाद निवासी ओंकार सिंह ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा मुकेश कुमार जमीन के बंटवारे को लेकर अक्सर विवाद करता रहता है। कई बार समझाने की कोशिश की लेकिन मानने को तैयार नहीं है। पिता ने आरोप लगाया कि जमीन बंटवारे को लेकर गुरूवार की सुबह बेटा विवाद करते हुए गाली, गलौज करने लगा। मना करने पर पिटाई कर दी। उधर, कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सालाबाद निवासी पूनम देवी ने पुलिस को बताया कि उनके पति सुनील कुमार घर के कामों में कोई न कोई बहाना बनाकर उसके साथ विवाद करते रहते हैं। गुरूवार की दोपहर वह घर के काम कर रही थी। तभी पति वहां आए और उसे गालियां देने लगे। मना करने पर पिटाई कर दी। पी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.