नई दिल्ली, अक्टूबर 9 -- देश की राजधानी नई दिल्ली में कांग्रेस और सीजेपी का प्रोटेस्ट चल रहा है। इस प्रोटेस्ट के दौरान दिल्ली पुलिस की एक आईपीएस महिला अधिकारी एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनका लेडी सिंघम वाला अवतार सामने दिखाई दे रहा है। इस वीडियो में वो भीड़ को संभालती और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाती नजर आ रही हैं। जिस वजह से सोशल मीडिया पर लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। ऐसे में लोग इस महिला आईपीएस के बारे में जानना चाहते हैं कि आखिर ये जाबाज अफसर कौन हैं? बता दें कि महिला अफसर का नाम ऐश्वर्या सिंह हैं, जो एजीएमयूटी कैडर की 2022 बैच की एक IPS अधिकारी हैं। यूपीएससी की जर्नी उनकी कमाल की है। आईपीएस बनने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की और कई प्रयासों के बाद उन्हें सफलता हासिल लगी थी। खास बात है कि उनके पिता भी एक वरिष्ठ आई...