बांदा, अप्रैल 8 -- बांदा। लेखपाल सुधीर यादव का कहना है कि निपुण मिश्रा के पिता अमीन है और भाई सिटी मजिस्ट्रेट के यहां पेशकार हैं। फिर भी वह ईडब्लूएस प्रमाण पत्र के लिए दवाब डाल रहे थे। छह माह पहले आवेदन किया था जिसे रिजेक्ट कर दिया गया था। मंगलवार को वह प्लानिंग के साथ आए थे। नियमानुसार न बनने पर गाली गलौज कर दवाब बना रहे थे जिसको लेकर उन्होंने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया था। इसके बाद वाबजूद उनके साथ भी मारपीट की गई है। लेकिन फिर भी उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मंगलवार को ही समझौता हो गया था। अब कुछ लोग एक पक्ष को पीड़ित बताकर वीडियो वायरल कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...