पटना, मार्च 3 -- भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शिवेश कुमार राम को बिहार से राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने मंगलवार को राज्यसभा उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, उनमें शिवेश का भी नाम है। वे विधायक रह चुके हैं और 2024 में सासाराम से लोकसभा का चुनाव हारे थे। शिवेश के पिता दिवंगत मुनि लाल शाहाबाद क्षेत्र के कद्दावर दलित नेता रहे और अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मंत्री भी रहे थे। शिवेश राम मूलतः भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। वह भोजपुर जिले की अगिआंव सीट से 2010 में भाजपा के विधायक चुने गए थे। 2015 के विधानसभा चुनाव में वे हार गए थे। इसके बाद वह संगठन में प्रदेश महामंत्री समेत विभिन्न पदों पर रहे।लोकसभा चुनाव हारे थे शिवेश 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने सासाराम सीट से तत्कालीन सांसद छेदी पासवान का टिकट काटकर शिवेश राम को प्रत्याशी बनाया था। ...