चित्रकूट, अप्रैल 14 -- पिता, दादी और पौत्री के साथ मारपीट, मुकदमा दर्ज चित्रकूट। मऊ थाना क्षेत्र के बरियारीकला गांव के मजरा बेलहा की रहने वाली सविता पुत्री नत्थू प्रसाद ने दो लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर में बताया कि सोमवार को दोपहर करीब दो बजे नशे की हालत में आए बाइक सवार दो लोग उनके घर के सामने गिर गए। वहीं पर उसके पिता नत्थूराम खड़े थे। दोनो लोगों ने पिता को गालीगलौज किया। तभी उसकी दादी ल्ष्मिमनिया देवी ने गाली देने से मना किया। जिस पर अरविंंद व फूलचंद्र ने दादी को गर्दन पकड़कर पटक दिया। इसी दौरान उसने पहुंचकर मना किया तो उसे भी मारापीटा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनो के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.