पितरों की शांति के लिए मां गंगा की पूजा अर्चना, दीपदान
मुजफ्फर नगर, मई 25 -- मोरना। ज्येष्ठ गंगा स्नान मेले के दौरान शाम के समय श्रद्धालुओं ने पितरों की आत्मा की शांति के लिए पूजा अर्चना कर दीपदान किया। तुलसी के पेड़ के पास दीपक रखे। गंगा स्नान घाट पर रविवार की शाम उपस्थित पुरोहितों ने यज्ञमानों के लिए विशेष अनुष्ठान संपन्न कराए। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दीपदान संपन्न कराया। श्रद्धालुओं द्वारा मां गंगा मे अर्पित किए गए दीपक मां गंगा को शोभामान कर रहे थे तो वहीं दीपदान करते समय श्रद्धालु अपनों को याद कर आंखों को आंसुओं से भिगोए हुए थे। गंगा स्नान मेले के दौरान क्षेत्र व दूरदराज से आए श्रद्धालु मां गंगा मे दीपदान करने गंगा घाट पर पहुंचते हैं। यह भी पढ़ें- Ganga Dussehra 2026: गंगा दशहरा पर करें मां गंगा की आरती, ॐ जय गंगे माता, श्री गंगे माता और पितरो की आत्मा की शान्ति के लिए गंगा मे दीपदान करत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.