पितकी फ्लाईओवर तैयार, मंत्री करेंगे आज उद्घाटन
आदित्यपुर, अगस्त 22 -- चांडिल। पितकी फ्लाई ओवर से वाहनों का आवागमन शनिवार दोपहर बाद से शुरू हो जाएगा। एनएचएआई ने सारी तैयारी पूरी कर ली है। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह स्थानीय सांसद संजय सेठ नवनिर्मित फ्लाई ओवर का उदघाटन करेंगे। देर शाम तक फ्लाई ओवर में रोड स्टड एवं पेंटिंग का काम जोरों पर चल रहा था। एनएचएआई के पदाधिकारी देर शाम तक तैयारियों का जायजा लिया। पदाधिकारियों ने बताया कि फिलहाल एक लेन से वाहनों का आवागमन शुरू होगा तथा दुर्गापूजा तक फ्लाई ओवर के दूसरे लेन से भी वाहनों का आवागमन शुरू हो जाएगा। वही, नीमडीह के जामडीह निर्माणाधीन फ्लाई ओवर का एक लेन विश्वकर्मा पूजा के पहले चालू कर दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.