बगहा, फरवरी 16 -- मैनाटाड़।इनरवा पुलिस ने पिड़ारी गांव में छापेमारी कर चुलाई शराब सहित एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है।इनरवा थानाध्यक्ष लवकांत शर्मा ने बताया कि सूचना मिली कि पिड़ारी गांव निवासी अजीज मियां चुलाई शराब का धंधा करता है। तुरंत एक टीम बनाकर छापेमारी की गयी। छापेमारी के दौरान पैंतालीस लीटर चुलाई शराब के साथ अजीज मियां को धर दबोचा गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर शराब धंधेबाज अजीज मियां को न्यायिक हिरासत में बेतिया भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.