रांची, फरवरी 18 -- कांके, संवाददाता। पिठोरिया थाना क्षेत्र के नवाडीह गांव में चोरों ने बिरसा उरांव के घर में दिनदहाड़े चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना बुधवार की दोपहर लगभग 12 बजे की है। बिरसा उरांव ने बताया कि वह घर में ताला लगाकर पिठोरिया चौक गए थे। इसी बीच चोरों ने उनके घर को निशाना बनाया जब वे घर लौटे तो देखा कि घर का ताला टूटा पड़ा है। पीड़ित के अनुसार, चोरों ने घर से 40 हजार रुपये मूल्य के सोने के आभूषण, 15 हजार रुपये नकद, मोबाइल चार्जर और अन्य घरेलू सामान की चोरी कर ली है। पिठोरिया पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.