रांची, फरवरी 18 -- कांके/पिठोरिया, प्रतिनिधि। वरिष्ठ पत्रकार सुजीत केशरी की पुत्री अभिज्ञा केशरी ने सरला बिरला यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बीकॉम टैक्सेशन विभाग में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर उन्हें डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने स्वर्ण पदक से सम्मानित किया। मेधावी अभिज्ञा ने मैट्रिक में 94.8% और इंटर में 95.2% अंक प्राप्त किए थे और अब स्नातक में टॉप कर अपनी प्रतिभा सिद्ध की है। उनकी इस सफलता पर पिता सुजीत केशरी, माता मंजू केशरी और शिक्षकों ने खुशी जाहिर की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...