धनबाद, अक्टूबर 2 -- धनबाद व निरसा पुलिस की संयुक्त टीम ने निरसा थाना क्षेत्र के पिठाकियारी गांव में छापेमारी कर साइबर अपराध के एक दर्जन आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने इनके पास से कई लैपटॉप, मोबाइल फोन व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं। सभी संदिग्धों को अलग-अलग थानों में रखकर पूछताछ की जा रही है। ग्रामीण एसपी एस मोहम्मद याकूब ने आरोपियों से साइबर ठगी से जुड़े मामलों में गहन पूछताछ की। साइबर डीएसपी प्रदीप कुमार साव, एसडीपीओ लिलेश्वर महतो भी मौजूद थे। जानकारी के अनुसार, पुलिस की विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार की देर रात पिठाकियारी गांव में दबिश देकर साइबर गिरोह के 12 सदस्यों को पकड़ा। यह भी पढ़ें- साइबर क्राइम : 15 ठग चढ़े पुलिस के हत्थे पकड़े गए सभी आरोपियों को निरसा पुलिस अनुमंडल के विभिन्न थानों व ओपी में रखकर ...