पिठलोकर में दो पक्षों में संघर्ष, पथराव में कई घायल
मेरठ, मई 18 -- पिठलोकर गांव में सोमवार दोपहर मकान कब्जे के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। इस दौरान पथराव भी हुआ, जिसमें दो महिलाओं सहित कई लोग घायल हो गए। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर घर में घुसकर महिलाओं से अभद्रता, मारपीट और पथराव करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने घायलों का सीएचसी में मेडिकल कराया। एक पक्ष से मोहम्मद शोकीन पुत्र इलियास ने बताया कि गांव के ही कुछ लोग उसके मकान पर अवैध कब्जा करना चाहते हैं। रविवार को आरोपी पक्ष घर में जबरन घुस आया और उसकी मां अतीका के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उसने मामले की शिकायत पुलिस से कर दी, जिस पर पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की थी। आरोप है कि इसी कार्रवाई से नाराज होकर सोमवार को आरोपी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.