पिठलोकर गांव में बने डिजिटल पुस्तकालय और कौशल विकास केंद्र
मेरठ, जुलाई 21 -- ब्राइट एजुकेशनल एंड सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पिठलोकर गांव में डिजिटल पुस्तकालय एवं कौशल विकास केंद्र स्थापित कराने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री चौधरी जयंत सिंह को बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं और युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी तथा डिजिटल संसाधनों का पर्याप्त लाभ नहीं मिल पाता। यदि गांव में डिजिटल पुस्तकालय और कौशल विकास केंद्र स्थापित होता है तो युवाओं को आधुनिक शिक्षा, ऑनलाइन अध्ययन सामग्री और रोजगारपरक प्रशिक्षण की बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।मंत्री चौधरी जयंत सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि प्रस्ताव पर सकारात्मक विचार करते हुए आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.