मेरठ, दिसम्बर 15 -- सरधना। रविवार सुबह पिठलोकर गांव में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे व धारदार हथियार चले। पथराव भी हुआ। संघर्ष में दोनों पक्षों के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का पुलिस ने सीएचसी में उपचार कराया। कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। बता दें, कि पिठलोकर गांव में आबादी के बीच डेयरी बनी हुई है। डेयरी संचालक नालियों में गोबर बहाते हैं जिसके चलते ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। निकासी नहीं होने के कारण रास्तों में जलभराव हो रहा है। रविवार को डेयरी संचालक सनव्वर पुत्र भूरा पक्ष से नाली में गोबर बहाने को लेकर गांव के कुछ लोगों का विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव भी हुआ जिससे मौके पर भगदड़ मच गई। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.