धनबाद, अप्रैल 1 -- भौंरा, प्रतिनिधि। पूर्वी झरिया क्षेत्र के भौंरा 16 नंबर, 6 नंबर, डोमपाड़ा, बाउरी बस्ती और मल्लाह पट्टी के निवासियों की वर्षों पुरानी पिट वाटर की मांग मंगलवार को पूरी हो गई। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री और एटक नेता गफ्फार अंसारी की महाप्रबंधक टी पासवान के साथ हुई सफल वार्ता के बाद खदान का पानी पाइपलाइन के माध्यम से इन बस्तियों तक पहुंचना शुरू हो गया है। गफ्फार अंसारी ने महाप्रबंधक से आउटसोर्सिंग परियोजना में जमा पानी को इन मोहल्लों में सप्लाई करने का आग्रह किया था, ताकि स्थानीय लोगों को नहाने और धोने की समस्या से राहत मिल सके। महाप्रबंधक के निर्देश पर जलापूर्ति शुरू होते ही ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है। इस उपलब्धि पर मोहल्ले के लोगों ने गफ्फार अंसारी को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर बृज रजक, नीलू अंसारी, बब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.