अल्मोड़ा, मई 22 -- मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। जेल कैंपस के पास पिट में फंसे गौवंश का फायर कर्मियों ने सकुशल रेस्क्यू किया। पुलिस के मुताबिक गुरुवार रात सूचना मिली थी कि जेल कैंपस के पास एक पिट में गौवंश गिरकर फंस गया है। इस पर अग्निशमन की टीम मौके पर पहुंची और पार्षदों, नगर निगम कर्मचारियों के साथ रेस्क्यू शुरू किया। आपदा राहत उपकरणों की सहायता से पिट को खोला गया। बाद में रस्सियों के सहारे गौवंश को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...