पिट एनडीपीएस का समय बढ़ा, अभी जेल में ही रहेगा स्मैक माफिया अकरम
बरेली, अप्रैल 18 -- पिट एनडीपीएस का समय बढ़ा, अभी जेल में ही रहेगा स्मैक माफिया अकरम बरेली, मुख्य संवाददाता। स्मैक बनाने की फैक्ट्री चलाने वाले माफिया अकरम की मुश्किल और बढ़ गई है। पुलिस की पैरवी पर उसके खिलाफ की गई पिट एनडीपीएस की कार्रवाई का समय एक वर्ष और बढ़ा दिया गया है, जिससे साल भर तक वह जेल से बाहर नहीं आ सकेगा। बता दें कि इज्जतनगर पुलिस ने पिछले साल दो जुलाई को रेलवे के खंडहर में स्मैक बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था। मौके से साढ़े तीन किलो स्मैक, कट पाउडर, केमिकल समेत स्मैक बनाने की सामग्री बरामद की गई। इस मामले में फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला नई बस्ती सराय निवासी तस्कर अकरम, आसिफ, उस्मान कुरैशी, मोहल्ला अंसारी निवासी जावेद व राशिद, तिलियापुर सीबीगंज के हारून और बारादरी के एजाजनगर गौटिया के अफजाल मुल्ला के खिलाफ कार्रवाई की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.